उपसर्ग (Upsarg)
भाषा में नए शब्दों का निर्माण करने के लिए शब्द के पहले जो शब्दांश जोड़े जाते हैं, उन्हें ‘उपसर्ग’ कहते हैं। ये जिस शब्द से जुड़ते हैं, उसे एक नया अर्थ देते हैं । ‘हार’ शब्द के पहले जुड़नेवाले निम्न उपसर्गों को देखिए –
आहार (भोजन / खाना), संहार (नाश), प्रहार (मार) बिहार (सैर), परिहार (त्याग) उपहार (भेंट), प्रत्याहार (लैटा लेना)
हिन्दी में ये उपसर्ग तीन प्रकार के होते हैं –
(क) संस्कृत उपसर्ग
(ख) हिन्दी उपसर्ग
(ग) उर्दू (अरबी / फारसी से आए उपसर्ग) इनमें से कुछ मुख्य उपसर्ग दिए जा रहे हैं –
(क) संस्कृत उपसर्ग | Sanskrit Upsarg and Examples
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण (examples) |
---|---|---|
अति | अधिक / बहुत परे | अतिशय, अतिक्रम, अत्याचार, अत्यंत, अतिरिक्त, अत्युक्ति |
अधि | ऊपर, श्रेष्ठ | अध्यक्ष, अधिपति, अधिकार, अध्यादेश, अधिकृत |
अनु | पीछे, प्रत्येक समान | अनुगामी, अनुचर, अनुकूल, अनुसार, अनुरूप, अनुराग, अनुशासन, अनुताप, |
अप | हीनता, बुरा, अभाव | अपकार, अपकीर्त्ति, अपमान, अपशब्द, अपराध, अपयश, अपव्यय |
अभि | सामने निकट, ओर | अभिशाप, अभिमान, अभिलाषा, अभ्यागत, अभिवादन, अभिभाषण, अभिनय, |
अव | नीचे, हीन | अवगुण, अवकाश, अवनति, अवज्ञा, अवतरण, अवमान अवतीर्ण |
आ | तक, समेत | आजन्म, आशंका, आदान, आकर्षण, आक्रमण, आजीवन, आमरण, आरक्त |
उत् उद् | ऊपर श्रेष्ठ | उत्तम, उत्कर्ष, उन्नति, उत्कण्ठा, उद्योग, उद्भव, उल्लास |
उप | निकट, समान, सहायक | उपदेश, उपचार, उपकार, उपस्थित, उपवन, उपमंत्री, उपनाम |
दुर् | बुरा, कठिन | दुर्गुण, दुराचार, दुरवस्था, दुष्कर्म, दुस्साह |
प्र | अच्छा, उत्कृष्ट, आगे | प्रणाम, प्रबंध, प्रशान्ति , प्रगति प्रयोग |
परा | पीछे, उल्टा | पराजय, परामर्श, पराभव, पराक्रम |
सु | अच्छा, सहज | सुदूर, सुकर्म, सुगम, सुपुत्र, सुयश |
निर् | नहीं, निषेध, बिना | निर्जन, निरादर, निर्दोष, निष्काम, निश्चल |
(ख) हिंदी उपसर्ग | Hindi Upsarg and Examples
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण (examples) |
---|---|---|
अ | निषेध, अभाव | अमोल, अथाह, अलग, अचेत, अछूत, अपढ़, अजान अटल |
अध | आधा | अधकचरा, अधमरा, अधजला अधपका, अधखिला, अधजमा, अधबना |
अन | निषेध, अभाव | अनजान, अनपढ़, अनकहा, अनहोनी, अनमना, अनमोल, अनबन, अनगिनत |
उन | एक कम् | उनतीस, उनतालीस, उनसठ, उनचास |
औ | हीन, निषेध | औगुन, औदर, औघट ,औसर |
क/कु | बुरा, हीन | कपूत, कुठौर, कुपात्र, कुमार्ग, कुरूप, कुचाल, कुपुत्र, कुदेश |
स/ सु | श्रेष्ठ, सुन्दर | सपूत, सुघड़, सुडौल, सुजान, सचेत, सजग |
दु | बुरा, हीन | दुबला, दुकाल, दुस्वप्न |
नि | निषेध, अभाव | निकम्मा, निडर, निहत्था, निधड़क, निठल्ला, निपूता |
बिन | बिना, निषेध | बिनबात, बिनकहे, बिनमाँगा, बिनदेखा, बिनचाहा, बिनकाम, बिनबिका |
भर | पूर्ण, पूरा | भरपेट, भरपूर, भरमार, भरसक , भरपाई |
(ग) उर्दू उपसर्ग | Urdu Upsarg and Examples
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण (examples) |
---|---|---|
कम | थोड़ा, हीन | कमअक्ल, कमजोर, कमसमझ कमउम्र, कमख्याल |
खुश | अच्छा | खुशबू, खुशखबरी, खुशमिजाज, खुशहाल, खुशनसीब, खुशकिस्मत |
गैर | भिन्न विरुद्ध | गैरहाजिर, गैरजिम्मेदार, गैरकानूनी, गैरवाकिफ, गैरमुनासिब |
ना | कम अभाव | नाचीज, नादान ,नाराज, नालायक,नापसंद, नासमझ, नाजायज |
बद | बुरा | बदनाम ,बदबू, बदहजमी, बदख्याल, बदतमीज, बदमिजाज |
बा | साथ | बाकायदा, बाइज्जत, बाइंसाफ, बाअदब, बातमीज |
बे | बिना | बेईमान, बेहोश, बेकसूर, बेमन, बेचारा, बेइज्जती, बेअदब |
ला | बिना | लापता, लापरवाह, लावारिस, लाजवाब, लाइलाज, लाचार |
सर | मुख्य | सरपंच, सरताज, सरदार |
हम | समान, साथ | हमशक्ल, हमउम्र, हमदर्द, हमराही, हमसफर, हमदम |
हर | प्रत्येक | हररोज, हरघड़ी, हरदम, हरएक, हरकोई, हरसाल |